कलयुगी माँ ने कोरोना से ग्रसित बेटे को किया कार की डिक्की मे... - CG Sandesh

कलयुगी माँ ने कोरोना से ग्रसित बेटे को किया कार की डिक्की में किया बंद…यहां जानें वजह

अमेरिका के टेक्सास में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला टीचर ने खुद को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए कोविड पॉजिटिव अपने बेटे को कार की डिक्की में बंद कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 41 साल की सारा बीम ने 3 जनवरी को हैरिस काउंटी में ड्राइव-थ्रू टेस्टिंग साइट पर पहुंची थी। घटना के एक गवाह ने बताया कि उसने कार की डिक्की से आवाजें सुनीं। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही महिला ने डिक्की के अंदर बंद अपने बेटे को निकाल दिया।

रिपोर्ट के अनुसार बीम ने अधिकारियों को बताया कि उसने अपने 13 साल के बेटे को इसलिए कार की डिक्की में बंद कर दिया था क्योंकि वो कोरोना वायरस से संक्रमित था और वह संक्रमण से बचना चाहती थी। महिला ने कहा कि वो एक और टेस्ट कराने के लिए अपने बेटे को ले जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, साइट पर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कथित तौर पर बीम को बताया कि जब तक लड़के को कार की पिछली सीट पर बैठने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक कोई टेस्ट नहीं किया जाएगा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की उसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अमेरिका में भी कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें