news-details

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे , 83 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

मशहूर कथक नर्तक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज  का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली. लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था. 

इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था. ये कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे. बिरजू महाराज ने कत्थक नृत्य को नई ऊंचाइयां दी हैं. उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी.




अन्य सम्बंधित खबरें