वेलेंटाइन डे पर पर प्रेमियों को शिवसेना की चेतावनी , कहा -य... - CG Sandesh

वेलेंटाइन डे पर पर प्रेमियों को शिवसेना की चेतावनी , कहा -याद रहे बाबू और शोना, तोड़ देंगे कोना कोना

भोपाल: सोमवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार करने वाले जोड़ों को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवसेना ने तैयारी की है और इसकी के लिए लाठियों की पूजा की गई है. शिवसेना ने इसके साथ ही चेतवनी भी दी है कि अगर कोई पार्क में कुछ करते दिखे बेबी, बाबू और सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना.

 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने के लिए कालिका शक्ति पीठ मंदिर में की पूजा की और उसके बाद ऐसे युवाओं को चेतावनी भी दी है जो वेलेंटाइन डे को मनाते हैं. शिवसेना ने इसे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए विरोध करने का ऐलान किया है.

वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले शिवसैनिकों ने कहा कि वो लाठी-डंडों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा, वैलेंटाइन डे मनाते मिले तो युवक-युवतियों की मौके पर ही शादी कराई जाएगी और ढोल-बाजे के साथ बाराता निकाली जाएगी.

भोपाल में शिवसेना ने पब, रेस्टोरेंट, होटल संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वो वैलेंटाइन डे पर कोई आयोजन नहीं करें. बता दें कि शिवसेना, बजरंग दल समेत देश में कई ऐसे संगठन हैं जो देश में वेलेंटाइन डे मनाए जाने का विरोध करते हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें