महिला का जबरदस्त एक्सीडेंट, 2nd फ्लोर पार्किंग से सीधे नीच... - CG Sandesh

महिला का जबरदस्त एक्सीडेंट, 2nd फ्लोर पार्किंग से सीधे नीचे गिरी कार

हम रोज रोड एक्सीडेंट की सैकड़ों खबरें देखते हैं. कई बार ड्राइवर के कंट्रोल खोने पर व्हीकल सड़कों से नीचे गड्ढे में गिर जाते हैं. लेकिन एक नया मामला मुंबई में देखने को मिला, जहां व्हीकल एक पोडियम पार्किंग स्पेस के सेकेंड फ्लोर से नीचे गिर गया. यह अजीबो-गरीब घटना मुंबई के मलाड इलाके में हुई. आइए जानते हैं कि यह दुर्घटना किस प्रकार हुई और उसके बाद क्या हुआ.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड इलाके के जकारिया रोड स्थित से वाहन गिरने की यह दुर्घटना हुई. 22 वर्षीय अपेक्षा मिरानी छह फरवरी, 2022 को सुबह साढ़े सात बजे अपनी Hyundai Verna कार को बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर स्थित पार्किंग स्पेस में पार्क करने की कोशिश कर ही थीं.

कार को पार्क करने के दरम्यान मिरानी ने ब्रेक के बजाय गलती से एक्सेलरेटर दबा दिया. इसके बाद कार बिल्डिंग की शीशे की दीवार तोड़ते हुए सेकेंड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आ गई. Verna ग्राउंड फ्लोर पर पहले से पार्क एक एसयूवी और एक सिक्योरिटी गार्ड के बीच उल्टी गिरी.

इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में एक Miracle देखने को मिला और इस एक्सीडेंट में मिरानी बाल-बाल बच गईं. इस एक्सीडेंट में किसी और को कोई नुकसान नहीं हुआ.

हाल में इसी तरह का एक एक्सीडेंट हैदराबाद में हुआ था. इस मामले में एक व्यक्ति ने Tata के शोरूम में कार की डिलीवरी लेते समय नई Tata Tiago कार के एक्सेलरेटर को कुछ इस तरह दबाया कि कार फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गई. इस घटना में भी ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ था लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी.

हाल में बेंगलुरु में इस तरह की एक और दुर्घटना हुई थी. बेंगलुरू स्थित एक महिंद्रा शोरूम में डिलीवरी लेने आए ग्राहक से उनकी महिंद्रा थार  फर्स्ट फ्लोर से गिरते-गिरते बच गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो में साफ दिख रहा था कि Thar ने पहले शोरूम के बाहरी शीशे को तोड़ा और फिर सामने रेलिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गई. लेकिन आखिर में किसी तरह से कार रेलिंग पर अटक गई.

कई नए ड्राइवरों को दोनों पैडलों में काफी अधिक कन्फ्यूजन हो जाता है. ड्राइविंग के समय अधिक कंसेन्ट्रेशन और ज्यादा-से-ज्यादा प्रैक्टिस के जरिए इससे बचा जा सकता है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें