रूस ने यूक्रेन पर लगाया भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप... - CG Sandesh

रूस ने यूक्रेन पर लगाया भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप, कहा- ढाल के रूप में कर रहे इस्तेमाल

रूस का आरोप है कि यूक्रेनी सुरक्षा बलों द्वारा छात्रों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में किया जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद भारत में स्थित रूसी दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि नवीनतम जानकारी के अनुसार इन छात्रों को वास्तव में यूक्रेनी सुरक्षा बलों द्वारा बंधक बनाया गया है। वे छात्रों का मानव ढाल के रूप में उपयोग करते हैं और हर संभव तरीके से उन्हें रूस जाने से रोकते हैं। इस मामले में जिम्मेदारी पूरी तरह से कीव के अधिकारियों की है। वास्तव में उन्हें बंधकों के रूप में रखा जा रहा है और यूक्रेनी-पोलिश सीमा के माध्यम से यूक्रेन के क्षेत्र को छोड़ने की पेशकश की गई है। उन्होंने उस क्षेत्र से गुजरने की पेशकश की जहां सक्रिय शत्रुता हो रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें