महासमुंद : वन क्षेत्ररक्षक ने भूषण साहु के ख़िलाफ दर्ज करवाई FIR, मामले का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था वायरल.
सोशल मिडिया में कथित वायरल ऑडियो और मारपीट के वायरल वीडियो के बाद अब वन विभाग के क्षेत्ररक्षक ने मारपीट के मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है.
मामले की शिकायत आरंग परिक्षेत्र में पदस्थ क्षेत्ररक्षक धरम सिंह ठाकुर ने की है. जिन्होंने पुलिस को बताया है कि 3 मार्च 2022 को सुबह 10:44 बजे आरंग परिक्षेत्र के कर्मचारी जिसमें आरंग परिक्षेत्र अधिकारी ए.के. खुमरी, अरुणा साहू स0प0अ0, एवं सुरक्षा श्रमिक सहदेव साहु, हसन खान, मोहन साहु, रायबारू साहु, तिरिथ राम ध्रुव कक्ष क. 822 क्षेत्र में सुरक्षा हेतु शासकीय कार्य कर रहे थे.
इस दौरान भवन निर्माण हेतु ट्रेक्टर से रेत लेकर उक्त क्षेत्र में रेत खाली कराया जा रहा था तभी भूषण साहु एवं उनके पुत्र एवं पुत्री एवं अन्य एक व्यक्ति मौके स्थल पर पहुंचे और यहां पर रेत क्यो खाली करा रहे हो यह मेरा जगह है कहकर ट्रेक्टर की चाबी छीन लिए.
ट्रेक्टर की चाबी भूषण साहु के लड़के अरविन्द द्वारा छिन लिया गया. जिसपर ए.के. खुमरी द्वारा ट्रेक्टर की चाबी क्यो छिन रहे हो जो भी बात करना है मुझसे करो कहकर समझाने लगे एवं समझाते हुए अपने मोबाईल से विडियो बनाने लगे.
इसी दौरान भुषण साहु के लड़के द्वारा ए.के. खुमरी का मोबाईल छीनकर अपने पास रख लिया उसके पश्चात खुमरी के द्वारा भूषण साहु को समझाने के दौरान भूषण साहु ने ए.के.खुमरी का कालर को पकड़कर कर वाद-विवाद एवं गाली-गलौच करने लगा. और दोनो झूमा झपटी होने लगे.
इस दौरान भूषण साहु के लड़की द्वारा मेरे पिता जी को क्यो पकड़ रहे हो कह कर गाली गलौच कर चिल्लाने लगी उसे अरूणा साहु द्वारा घर जाने को कहा गया. भूषण साहू को ए.के.खुमरी समझा ही रहे थे कि भूषण साहू ने मारो खुमरी साहब को बोला तो अरविन्द साहू आज तुम्हे जान से मारूंगा कहते हुए डंडे से ए.के.खुमरी के सिर पर वार कर दिया गया जिससे वह जमीन पर गिर गया कुछ सुरक्षा श्रमिको द्वारा ए.के.खुमरी को उठाने लगे.
इससे पहले कर्मचारी कुछ समझ पाते अरविन्द मारकर भागने लगा इसके पिछे सहदेव साहु एवं हसन खान द्वारा उसे पकडने का प्रयास किया गया फेसिंग तार को कुदकर घर के अंदर घुस गया. उसके बाद भूषण साहु के द्वारा सहदेव साहु को धमकी दिया गया की अगली बार तुम्हारी पारी है कहकर वहा से घर की ओर भाग गया फिर ए.के.खुमरी को लहुलुहान हालत में पुलिस थाना तुमगांव लाया गया एवं मौके से वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दिया गया.
क्षेत्ररक्षक धरम सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि भूषण साहू एवं उसके पुत्र अरविन्द एवं पुत्री द्वारा एम0के0 खुमरी को शासकीय कार्य के दौरान गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर भूषण साहू के उकसाने पर उसके लड़के ने डण्डे से खुमरी साहब को मारा जिससे उन्हे चोट आया है यदि समय पर उपचार नही कराया जाता तो निचित ही ए0के0 खुमरी की मृत्यु हो सकती थी ए. के. खुमरी से छीने गये मोबाईल में शासकीय डाटा है जिसका दुरूपयोग भी किया जा सकता है.
क्षेत्ररक्षक धरम सिंह ठाकुर द्वारा पुलिस से उक्त मोबाईल दिलाकर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.
पुलिस ने प्रथम दृष्टया में आरोपियों द्वारा अपराध धारा 186, 353, 294, 323, 506, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया है.
इसके पहले कथित ऑडियो और मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है. जिसमे सोशल मीडिया में वन विभाग को खुलेआम दादागिरी करने वाले और बेकसूरों पर अत्याचार करने वाला बताया गया.
वीडियो वायरल होने के साथ इस पर वन विभाग के अधिकारीयों पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होने की बात सोशल मीडिया में कही जा रही है.
सोशल मीडिया के माध्यम से डीप्टी रेंजर पर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सागौन लकड़ी की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व वन विभाग द्वारा ही सागौन लकड़ी का तस्करी करवाया जा रहा था, जिसका वीडियो गाँव के ग्रामीण भूषण साहू द्वारा बनाया गया और इसी शिकायत विभाग में की थी.
जिसके बाद शिकायत से नाराज होकर बदला देने डीप्टी रेंजर बदला लेने अपनी पूरी टीम के साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किये. वहीं मारपीट के पूर्व आशीष खुमरी का 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
ऐसे में लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि किस पर कार्यवाही होगी. क्या आशीष खुमरी पर लगाया गया आरोप गलत है ? या फिर वन विभाग के सारे कर्मचारी एक जुट होकर भूषण साहू से बदला लेने की फिराक में मारपीट की उसके खिलाफ शिकायत की है.
क्या पूर्व में भूषण साहू ने सागौन लकड़ी की तस्करी करने की कोई शिकायत उच्च अधिकारीयों से की थी ? अगर की थी तो उसमे क्या जाँच हुई ? और अब मामले की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा जो जाँच की जाएगी क्या उसपर लोगों को भरोसा होगा ?विडियो : जंगल को वन विभाग के कर्मचारी द्वारा रकम लेकर करवाया जा रहा है अतिक्रमण ! जंगलों का हो रहा है महाविनाश.
अवैध अतिक्रमण की शिकायत करना पड़ा महंगा ! द्वेष भावना से वन विभाग ने शिकायतकर्ता के काबिज भूमि पर की कार्यवाही !
तुमगाँव : 91 नग फैसिंग पोल को तोड़फोड़ कर पहुचाया नुकसान, मामला दर्ज.