इंसानियत पर उठे सवाल, जब 7 साल की बेटी के शव को पैदल ही लेकर निकला बाप, स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कही यह बात
सरगुजा। जिले के लखनपुर क्षेत्र से झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां सरकारी अस्पताल में शव वाहन नही मिलने से एक पिता 7 वर्षीय मृतक बेटी को अपने कंधे में लेकर अपने घर पहुँचा।
दरसअल सरगुजा जिले के ग्राम अमदला के रहने वाले ईश्वर दास की बेटी की तबियत दो दिनों से खराब थी। जिसके बाद परिजनो ने इलाज के लिए सुबह 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भर्ती कराया गया था।जहाँ परिजनो ने आरोप लगाया कि नर्स के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बालिका की तबियत बिगड़ी थी।जिसके बाद बालिका के नाक से खून निकलने से उसकी मौत हो गई।इधर मृतिका के पिता ने शव वाहन के लिए अस्पताल प्रबंधन से कहा तो आनाकानी (टालमटोल) करने की वजह से पिता से रहा नही गया और अस्पताल से पिता ने शव को कंधे में लेकर 1 किलोमीटर पैदल चलकर सामुदायिक भवन तक पहुंचा। ईश्वरदास का दामाद विफल के द्वारा वापस बुलाकर बाइक में बैठाकर घर पहुँचाया गया।
विफल राम के द्वारा बताया गया इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि एक विचलित करने वाली विडीओ सामने आया है। जहा एक व्यक्ति द्वारा कंधे में शव को लेकर ले जा रहा है।जिसका संज्ञान लिया गया है और सीएमचो को जांच के आदेश दिए गए है। वही शोकास्ट नोटिस जारी किया गया गया है। साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की व्यवस्था के लिए कवायद तेज की जाएगी। जिससे इस तरह की घटना सामने दोबारा ना आ सके।