ब्रेकिंग : प्रधान मंत्री मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, साथ ही... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : प्रधान मंत्री मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, साथ ही दो करोड़ लोगों को मारने की कही बात, हाई अलर्ट पर एजेंसियां

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जान से मारने की एक अजीब-ओ-गरीब धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए आई पीएम मोदी को मारने की इस धमकी की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई शाखा इसकी जांच कर रही है। इस धमकी को अजीब-ओ-गरीब इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ईमेल भेजने वाले ने इस धमकी भरे ईमेल में कहा है कि वह आत्महत्या कर रहा है, ताकि इस पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश ना हो सके।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां और अधिक जानकारी जुटा रही है। ताकि इस बात का पता चल सके कि पीएम मोदी की हत्या की साजिश को लेकर जो ई-मेल भेजा गया है, उसका स्त्रोत क्या है।


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी संगठनों ने अपने नापाक मकसद को पूरा करने के लिए 20 स्लीपर सेल का गठन भी किया है। ई-मेल में आतंकियों से संपर्क का दावा किया गया है। इसमें ये भी कहा गया कि आरडीएक्स का इंतजाम आसानी से हो चुका है और 20 किलोग्राम आरडीएक्स की व्यवस्था हुई है। ई-मेल एनआईए की मुंबई ब्रांच को मिला था, जिसके बाद अन्य संबंधित संस्थाओं को भी इसकी जानकारी दी गई।

इसके साथ ही मेल में दो करोड़ लोगों को मारने की बात भी कही गई है। मेल में कितनी सच्चाई और इसे कहां से और किसने भेजा है, एजेंसियां इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें