प्लास्टिक की बोतल में पानी का इस्तेमाल बहुत खतरनाक, जानें इस... - CG Sandesh

प्लास्टिक की बोतल में पानी का इस्तेमाल बहुत खतरनाक, जानें इसके नुकसान

गर्मी बढ़ने के साथ ही अब प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल भी बढ़ने लगा है. मेडिकल एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी में प्लास्टिक की बोतल के पानी का इस्तेमाल बहुत ही खतरनाक होता है. इससे पेट की गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है. प्लास्टिक की बोतलें केमिकल्स और बैक्टीरिया से भरी हुईं होती हैं और स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक हैं.

नुकसानदायक रसायनों के अलावा प्लास्टिक फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्युमीनियम जैसे पदार्थ भी रिलीज करती है, जो मानव शरीर के लिए जहरीले होते हैं. प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने का मतलब है कि आप अपनी सेहत को धीमा जहर दे रहे हैं.

प्लास्टिक गर्म वातावरण में पिघलती है. जब हम कार या बाइक में प्लास्टिक की बोतल रखते हैं तो ये सूर्य की सीधी रोशनी के संपर्क में आ जाता है. इस हीटिंग से डाऑक्सिन निकलता है जो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है.

बाइफिनाइल ए एक ऐसा रसायन है जो डायबिटीज, फर्टिलिटी, व्यवहार से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है. अच्छा होगा कि आप प्लास्टिक की बोतलों में पानी स्टोर करना छोड़ दें.

प्लास्टिक में फैथलेट्स जैसे केमिकल की मौजूदगी की वजह से लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. यही नहीं, इससे स्पर्म काउंट भी घट जाता है. जब हम प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीते हैं तो इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है. प्लास्टिक की बोतलों से केमिकल हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं और प्रतिरक्षा तंत्र को डिस्टर्ब कर देते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें