news-details

लड़की कर रही थी किसी और से बात... नाबालिग प्रेमी को आया गुस्सा, करने लगा पिटाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद हरकत में आई दुमका पुलिस ने नाबालिग लड़की की पिटाई के वीडियो वायरल में आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी का वह वीडियो है,जिसमे में एक नाबालिग लड़की की एक नाबालिग लड़का पिटाई करते दिख रहा है। 

आरोपी लड़का नाबालिग है और नवमी का छात्र है जबकि पीड़िता नाबालिग आठवीं की छात्रा है।दोनों गोपीकांदर के खरौनी के हैं।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका सदर नूर मुस्तफा ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का एक लड़की की बुरी तरह पिटाई कर रहा है। वीडियो करीब 15 दिन पुराना है, जिसमे एक नाबालिग लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की की पिटाई की जा रही है।

जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि यह मामला दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार का है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

गोपीकांदर थाना में आरोपी लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों स्कूल में पढ़ते है। गिरफ्तार लड़के को रिमांड होम भेजा जाएगा।




अन्य सम्बंधित खबरें