जल्द और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल ! - CG Sandesh

जल्द और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल !

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और रूस समेत अन्य सहयोगी देशों ने जुलाई-अगस्त से कच्चे तेल का उत्पादन और बढ़ाने का फैसला कर लिया है, जिससे पेट्रोल-डीजल के और सस्ते होने की उम्मीद बढ़ गई है. ओपेक, रूस समेत अन्य सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 6.48 लाख बैरल करने पर सहमति बनी है. इस फैसले से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आने की उम्मीद बढ़ी है.

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल की खपत काफी कम हो गई थी और क्रूड ऑयल की कीमतें काफी नीचे आ गई थीं. तब तेल उत्पादक देशों ने दाम को स्थिर करने के लिए कच्चे तेल का प्रतिदिन का उत्पादन घटा दिया गया था. कोरोना से पहले के कच्चे तेल प्रोडक्शन लेवल को पाने के लिए ये देश धीरे-धीरे इसके उत्पादन को बढ़ा रहे हैं. अभी प्रतिदिन 4.32 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन हो रहा है.

साल 2022 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में कच्चे तेल की कीमत 54 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है. हालांकि इस खबर के आने के बाद न्यूयॉर्क में कच्चे तेल का भाव 0.9% गिरा है और ये 114.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है. कच्चे तेल के उत्पादन में इस बढ़ोतरी से ईंधन के ऊंचे दाम को कम करने में मदद मिलेगी और महामारी से उबर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई का स्तर नीचे आएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें