तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, आठ लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार। पूर्णिया जिले के कांजिया गांव में शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तारााबादी से आ रहे थे और किशनगंज की ओर जा रहे थे। हालांकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया हौ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
सभी तिलक समारोह से लौट रहे थे
स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा रहे थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें