फंदे से लटकती मिली मशहूर एक्ट्रेस की लाश, हत्या या आत्महत्या... - CG Sandesh

फंदे से लटकती मिली मशहूर एक्ट्रेस की लाश, हत्या या आत्महत्या की जाँच में जुटी पुलिस

भुवनेश्वर। कला जगत से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटकता मिला।

जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय एक्ट्रेस भुवनेश्वर के नयापाली की रहने वाली हैं, पुलिस को एक्ट्रेस के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में प्रकाशित रश्मिरेखा के पिता के बयान के मुताबिक, उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार संतोष पात्रा है। रश्मिरेखा संतोष का लिव-इन-पार्टनर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DCP ने कहा कि 23 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत 18 जून की रात को हुई थी। हम उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए रश्मिरेखा के पिता ने कहा, ‘मुझे मेरी बेटी की मौत की जानकारी संतोष से मिली थी। हमने शनिवार रात उसे कई कॉल किए, लेकिन उसने किसी का भी जवाब नहीं दिया। रश्मि की मकान मालिक ने हमें बताया कि ये दोनों पति-पत्नि की तरह रहते थे। इस बात की हमें जानकारी नहीं थी।’

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें