प्रग्नेंट हुई आलिया भट्ट, दो महीने पहले हुई थी Ranbir संग शा... - CG Sandesh

प्रग्नेंट हुई आलिया भट्ट, दो महीने पहले हुई थी Ranbir संग शादी, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। क्या आलिया भट्ट मां बनने जा रही हैं? सोमवार सुबह एक्ट्रेस की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद यह चर्चा जोरों पर है। Alia Bhatt ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी सोनोग्राफी जांच होते दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों इस साल नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें, 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई थी। Alia Bhatt ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'Our Baby...Coming Soon.' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर पिछले दिनों से लगातार डॉक्टर के पास जा रहे हैं और सब कुछ ठीक है।

Alia Bhatt ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है। पहली में उनकी सोनोग्राफी हो रही है और मॉनिटर पर हार्ट दिखाई दे रहा है। पोस्ट में अगली तस्वीर में शेर, शेरनी और एक शावक दिखाई दे रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद आलिया और रणबीर को बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। कुछ फैन्स का कहना है कि यह रणबीर-आलिया की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रमोशन का तरीका हो सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें