आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, देवी-देवताओं पर दि... - CG Sandesh

आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, देवी-देवताओं पर दिया था विवादास्पद बयान

आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया था जहां लोगों ने हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी।

पिछले दिनों एक ‘धर्मांतरण कार्यक्रम’ में कथित तौर पर शामिल होने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद वह विवाद में घिर गए थे और बीजेपी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी.

दिल्ली के समाज कल्याण, सहकारिता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री गौतम ने अपना दो पन्ने का इस्तीफा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव दिवस है और दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है. ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है. अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा.’

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें