T20 World Cup :  मैच नहीं हुआ तो जानिए क्या रहेगा ऑप्शन? फाइ... - CG Sandesh

T20 World Cup : मैच नहीं हुआ तो जानिए क्या रहेगा ऑप्शन? फाइनल मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा, ये मैच रविवार यानी 13 नवंबर को खेला जाना है. हालाँकि इस मैच पर बारिश का संकट मंडराने लगा है. ऐसे में क्रिकेटप्रेमियों को निराशा हाथ लग सकती है. ऑस्ट्रेलियाई वेदर फोरकास्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक मेलबर्न में रविवार को 100% और रिजर्व डे सोमवार को 95% बारिश की आशंका है। हवा की रफ्तार भी 35 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है।

बारिश की वजह ‘ला नीना’

 टी-20 वर्ल्ड कप में ज्यादा बारिश की वजह है ‘ला नीना’। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा बारिश होने की वजह मौसम विज्ञान ब्यूरो ने ‘ला नीना’ को बताया है। इसकी वजह से ही यहां इस साल औसत से ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है।



मौसम विभाग का मानना है कि प्रशांत महासागर के बीच में भूमध्यरेखीय क्षेत्र के आसपास समुद्र की सतह पर तापमान में कमी होने की वजह से ऐसा हो रहा है। इस साल मौसम चक्र में होने वाले बदलाव का असर यहां दिखने लगा है।

पाकिस्तान ने बुधवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। गुरुवार को दूसरे सेमी में इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। बहरहाल, अगर बारिश का अनुमान दोनों दिन सही साबित हुआ तो फाइनल रद्द किया जा सकता है। इस हालत में दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो पाकिस्तान और इंग्लैंड जॉइंट विनर घोषित किए जाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें