news-details

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरायपाली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बच्चों ने जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़, मेंढक दौड़, 50 मीटर दौड़, बोरा दौड़, रस्साकशी, पिट्टूल, फुगड़ी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरस्वती चौहान अध्यक्षता सहा. शिक्षक दुर्वादल दीप, विशिष्ट अतिथि आंगनबाड़ी सहायिका उत्तरा नायक एवं सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती व पं. जवाहर लाल नेहरु के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों को नेहरू की वेशभूषा में सजाया गया। जिसे देखकर साक्षात नेहरु धारा में आने का एहसास किया गया।

शिक्षक दीप ने चाचा नेहरू के जीवनी एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पहाड़ा, कापी, पेन दे कर प्रोत्साहित किया गया।

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति समग्र शिक्षा का त्रैमासिक बैठक रखा गया। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बच्चों को खीर,पूड़ी, बूंदी ,केला प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर नीला निषाद ,बबीता, प्रतिमा, मंदाकिनी, सरस्वती, मोहिनी, सुलोचना ,लक्ष्मी, उर्मिला, दुवास मोती, पद्मा ,जीरा बाई एवं पालक गण उपस्थित रहे।इस दिन चाचा नेहरू वेशधारी आकाश का झूम रहा।




अन्य सम्बंधित खबरें