19 से 25 नवंबर तक फ्री में करें ताजमहल समेत इन ऐतिहासिक धरोह... - CG Sandesh

19 से 25 नवंबर तक फ्री में करें ताजमहल समेत इन ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार

नई दिल्ली। विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के दौरान 19 से 25 नवंबर के दौरान ताजमहल समेत सभी पुरातात्विक महत्व के स्मारकों में निशुल्क एंट्री मिलेगी। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे तक जाने के लिए टिकट लेना होगा। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है।

200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगेगा

वर्ल्ड हेरिटेज वीक के तहत 19 नवंबर को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, आगरा किला सहित कई प्राचीन इमारतों और स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 19 नवंबर को ताजमहल में केवल प्रवेश नि:शुल्क होगा यानी 50 रुपये का प्रवेश टिकट नहीं खरीदना होगा। हालांकि, इमारत के मुख्य गुंबद तक जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना पड़ेगा। ये निर्णय भीड़ नियंत्रण के लिए लिया गया है।

No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें