फिर से बढ़े दूध के दाम, यहां देखें कितने रुपए महंगा हुआ दूध - CG Sandesh

फिर से बढ़े दूध के दाम, यहां देखें कितने रुपए महंगा हुआ दूध

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। यह कीमतें सोमवार से प्रभाव हो जाएंगी। इस साल दिल्ली एनसीआर में चौथी बार दूध की कीमत बढ़ाई गई हैं। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध पर एक रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोत्तरी की है। वहीं, टोकन वाले दूध पर दो रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई है। दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी कंपनी सबसे ज्यादा दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी में से एक है। वहीं, रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध की आपूर्ति करती है।


सोमवार से फुल क्रीम दूध अब 63 रुपये/लीटर की जगह 64 रुपये/लीटर मिलेगा। वहीं टोकन दूध 48 की जगह 50 रुपये प्रति लीटर मिला करेगा। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि फुल क्रीम दूध के आधा लीटर पैकेट के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। जो लोगों को थोड़ी राहत की बात है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें