महासमुंद : बुजुर्ग ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बुजुर्ग ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा में एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया की बेमचा निवासी ध्रुव निषाद पिता रंगुराम उम्र 55 साल ने 31 अक्टूबर को जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें