सरायपाली : गाड़ी के सामने मोटर सायकल रोककर की पुजारी की पिटाई - CG Sandesh

सरायपाली : गाड़ी के सामने मोटर सायकल रोककर की पुजारी की पिटाई

सरायपाली थाने में पुजारी ने एक व्यक्ति के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. ग्राम डुमरपाली निवासी प्रार्थी मकरध्वज नन्दे ने बताया की वह पूजा-पाठ का काम करता है. 26 नवम्बर को शाम करीब 07:30 बजे वह ग्राम जलपुर से लक्ष्मी पूजा करके मोटर सायकल से अपने गांव डुमरपाली लौट रहा था. बोडेसरा नाला के पास पहुंचा था.

तभी ग्राम गिरसा निवासी भरत पटेल अपने मोटर सायकल को मकरध्वज के गाडी के सामने खडी कर रोक लिया और मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मार दूंगा कहकर हाथ-मुक्का व लात से मारपीट की और गले को दबा दिया जिससे मकरध्वज जमीन में गिर गया.

उसी समय एक मोटर सायकल में सारंगढ तरफ से दो व्यक्ति आये जिसे देखकर भरत उसे छोडकर भाग गया। मकरध्वज के कमर, दाहिने घुटने एवं गाल में चोट आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भरत पटेल पिता शत्रुघन पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें