महासमुंद : छापामार कार्यवाही, अलग-अलग मामलों में अवैध शराब क... - CG Sandesh

महासमुंद : छापामार कार्यवाही, अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारीयों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी।

2 दिसंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री किए जाने पर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला कायम कर 28 लीटर देसी व महुआ शराब जब्त की गई।

प्रकरणों की जानकारी

1. थाना सकरा में आरोपी रत्थु लाल केवट से 10 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2000 को जप्त किया गया उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई

2. थाना पिथौरा में आरोपी चुमन लाल निषाद से 6 लीटर महुआ शराब कीमत 1200 जप्त किया गया उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.

3. थाना तेंदूकोना में आरोपी खोलबाहरा तांडे से 6.5लीटर महुआ शराब कीमत 1650 जब्त किया गया उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई

4. थाना सिंघोड़ा में आरोपी श्याम विशाल के पास से 3 लीटर महुआ शराब कीमत ₹600 जब्त किया गया उसके विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

5. थाना बसना आरोपी राज बिहारी कालसा से 2 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया उसके विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

6. थाना बसना आरोपी मोहन साहू के पास से देशी शराब व कुछ रुपए लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा गया उसके विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें