स्टेज पर दुल्हे तो वरमाला पहनाते ही गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक ... - CG Sandesh

स्टेज पर दुल्हे तो वरमाला पहनाते ही गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गईं जब दुल्हन की दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद मौत हो गई. मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है. यहां रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था. बारात बुद्धेश्वर से आई थी.

शादी में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं. लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे. दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई. इसके बाद बारी थी शिवांगी की. शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई.

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. उधर दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए.

शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं थीं, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं. इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम और भाई अमित सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें