पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट , रॉकेट लॉन्चर से पुलिस स्टेशन पर ... - CG Sandesh

पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट , रॉकेट लॉन्चर से पुलिस स्टेशन पर हमला

पंजाब। तरनतारन जिले में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमले की खबर है। बताया जाता है कि पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को निशाना बनाकर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। हमले में बिल्डिंग के शीशे टूट गए। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे दागा गया राकेट थाने के लोहे के गेट से टकराया और थाने में बने सांझ केंद्र में गिरा। इससे पुलिस थाने की खिड़कियों के शीशे टूट गए। अज्ञात हमलावरों ने जिस समय इस साजिश को अंजाम दिया, उस दौरान थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के अलावा 8 पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। सूचना मिलने पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है। पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें