ऊर्जा संरक्षण हेतु सेजेस सरायपाली के विद्यार्थियों ने निकाली... - CG Sandesh

ऊर्जा संरक्षण हेतु सेजेस सरायपाली के विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

ऊर्जा गुरु और ऊर्जा वीरों द्वारा ऊर्जा संरक्षण जागरुकता हेतु सेजेस सरायपाली में ऊर्जा क्लब का गठन                                           

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी.के.ग्वाल के मार्गदर्शन में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने एवं लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-क्रेडा विभाग की ओर से जारी निर्देश अनुरूप गतिविधियों के कुशल क्रियांवयन हेतु प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में ऊर्जा क्लब का गठन किया गया है जिसमें बच्चों के साथ-साथ जनसमुदाय को ऊर्जा के महत्व को बताकर ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता,ऊर्जा संरक्षण के उपाय के बारे में लोगों को जागरूक कर प्रेरित करना है. वहीं विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- जागरूकता रैली,वॉल पेन्टिग, पोस्टर रायटिंग, क्विज,निबंध, चित्रकला,रंगोली,भाषण प्रतियोगिता आदि आयोजन कर सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.स्कूल स्तर पर एनर्जी क्लब का गठन कर ऊर्जा गुरु व ऊर्जा वीरों का चयन किया गया है.

ऊर्जा की बचत करना हम सबकी जिम्मेदारी                                 
विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति स्वयं तथा लोगों को जागरूक करने ऊर्जा क्लब में ऊर्जा गुरू (ऊर्जा क्लब प्रभारी) के रूप में विनोद कुमार चौधरी विज्ञान शिक्षक तथा ऊर्जा रक्षक के रूप में 60 स्वप्रेरित विद्यार्थियों का चयन किया गया है जो ऊर्जा बचत से होने वाले फायदे और विभिन्न ऊर्जा बचत की युक्तियों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं साथ ही ऊर्जा क्लब के माध्यम से विभिन्न क्रियाकलाप जैसे- स्कूल परिसर में एक पेड़ का चयन कर पेड़ का नाम ऊर्जा वृक्ष रखना व उसे कार्ड बोर्ड के आकर्षक डिजाइन से सजाना, ऊर्जा संरक्षण मार्च,स्कूल में ऊर्जा संरक्षण संबंधी वॉल पेंटिंग,ऊर्जा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,अपने घर व स्कूल का बेसिक एनर्जी ऑडिट आदि कार्य किए जाएंगे।

तीन कैटेगरी वॉल पेंटिंग, ऊर्जा क्वेस्ट, और होम एनर्जी ऑडिट भी करेंगे. आज विद्यार्थियों ने संजय नगर में रैली निकालकर ऊर्जा संरक्षण हेतु लोगों को जागरुक किया. इस रैली में वरिष्ठ शिक्षक श्यामसुंदर दास,विनोद चौधरी,रश्मि राजा,विशिकेशन नैरोजी, गजानंद प्रधान का विशेष सहयोग रहा. ऊर्जा रक्षक /ऊर्जा वीर के रूप में स्कूली विद्यार्थी- महक गर्ग,सिमरन सागर पटेल, ईशिथ सेठ,सोनल पटेल,पायल साहू,नंदिनी पटेल,स्वाति यादव, तनुष्का नायक,अनय अग्रवाल,श्रेष्ठ अग्रवाल,प्रीति बाघ,मनीषा यादव, फणीश्वर राज बिशी,पूनम पटेल,आर्या महापात्र,अंबर यादव,उज्जवल पटेल, जितेश प्रधान,नैतिक पटेल,अतुल पटेल,प्राची पटेल,कृष्णा पटेल,पवन कुमार दास,सानिया बी,अदिति साहू,विमल प्रधान,राहुल साहू,ओंकार पटेल,अभिलाश भोई,शेखर वर्गे,हर्ष निषाद,विश्वकर्मा दास,पीयूष साहू, कोमल प्रधान,नीतू पटेल,कमल नयनी सिंह,स्नेहा पटेल,प्रेरणा प्रधान,रुचिका विशाल,लीजा प्रधान,अनिष्मा परवीन, ट्विंकल नायक,जान्हवी,श्रेया पटेल, गायत्री पटेल,माही कलेत,रिया प्रधान, लता मंजूरी साहू,अर्चिता भोई,अनुष्का प्रधान,रिंकी साव,रीतिका दुबे,अंकिता पसायत,हिमानी डहरिया,पायल पटेल, सरगम सागर पटेल,आस्था पटेल,सुमन पटेल, अभिनंदन प्रधान,मो.अकरम रजा मेमन का नाम शुमार है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें