शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के 3 छात्रों ने रविवि की मेरिट सूची में बनायी जगह
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्याल ने मई-जून 2022 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं की मेरिट सूची जारी कर दी है.
स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में चौथे सेमेस्टर में अध्ययनरत तीन छात्रों ने इस बार टॉप-10 में जगह बनायी है.
महाविद्यालय में भूगोल विषय में अध्ययनरत डोलामणि साहू ने रविवि की टॉप-10 सूचीं में चौथा स्थान हासिल किया है. उन्हें कुल 2000 अंकों की परीक्षा में 1575 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रितिक प्रधान ने मेरिट सूची में 9वां स्थान प्रात किया है. उन्हें 2000 अंकों की परीक्षा में 1565 अंक प्राप्त हुए हैं.
वहीं केमिस्ट्री विषय में अध्ययनरत सागर वर्मा ने 2400 अंकों की परीक्षा में 1994 अंक प्राप्त करते हुए मेरिट सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया है.
उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ने बधाइयाँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
मेरिट लिस्ट - PDF
मेरिट लिस्ट - PDF