सरायपाली : 2 चोरी की मोटरसायकल के साथ एक गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 2 चोरी की मोटरसायकल के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने चोरी की मोटरसायकल रखकर ग्राहक की तलाश करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 20 दिसंबर को थाना प्रभारी आशीष वासनिक को सूचना मिला की घड़घड़ी मुड़ा बालसी निवासी उदयराम बंजारा नाम का व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है.

सूचना हेतु घड़घड़ी मुड़ा बालसी पहुंचकर उदाराम बंजारा पिता सोमनाथ बंजारा उम्र 42 वर्ष साकिन घड़घड़ी मुंडा बालसी थाना सरायपाली को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया गया. आरोपी के कब्जे से दो मोटरसायकल हीरो स्पोर्ट्स लाल रंग का CG11 CH 9188 तथा CG 04 MS 8042 जुमला कीमती ₹60000 को चोरी की मोटरसायकल होने के माकुल संदेह पर जप्त कर पुलिस ने कब्ज़ा में लिया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4) CRPC 379 IPC का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 18/2022 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया.

जप्त -
02 नग मोटर सायकल हीरो स्पोर्ट्स लाल रंग का CG 11CH 9188 इंजन नंबर 45SE 4N3040310 कीमती 20000 रूपये मोटर सायकल होंडा साइन CG 04 MS 8042 इंजन नंबर JC73ET 0106547 चेसिस नंबर ME4JC731BH1063792 कीमती 40000 रुपए कुल जुमला कीमती 60000 रूपये
संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुखलाल भोई, प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई, आरक्षक प्रकाश साहू,हिरेंद्र भार्ग योगेन्द्र दुबे समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें