सरायपाली : अंचल के इतिहास का सबसे बड़ा अंतर्राज्यीय क्रिकेट ट... - CG Sandesh

सरायपाली : अंचल के इतिहास का सबसे बड़ा अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 21 दिसंबर से

क्रिकेट का महाकुम्भ ग्राम कोकड़ी में...

स्वर्गीय श्रीमती जयंती देवप्रसाद चौहान पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष की स्मृति में सरायपाली अंचल के इतिहास में सबसे बड़े अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम कोकड़ी (बाराडोली) में किया जा रहा है.

यह आयोजन आगामी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक होने जा रहा है, जिसमे प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार पचास हजार रूपये रखा गया है।

SCC कोकड़ी के अध्यक्ष जलंधर प्रधान एवं समस्त सदस्यों ने अंचल के समस्त क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट के इस महाकुम्भ में सादर आमंत्रित किया है। उपरोक्त जानकारी ऋषि प्रधान के द्वारा दिया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें