सरायपाली : ITI के छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, बीमा सम्बन्धी धोखाधड़ी से बचने किया गया जागरूक
सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दर्राभाटा में आईटीआई के छात्रों को गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसन्धान केंद्र ‘समर्पित’ संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न बैंकिंग योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि के बारे में बताया गया.
छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और ऑनलाइन फ्रॉड, बीमा सम्बन्धी धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया गया.
कार्यक्रम के संचालन में ‘समर्पित’ संस्था के सरायपाली काउंसलर मेघा शर्मा, बसना सेंटर प्रभारी सरमून खान, आईटीआई सरायपाली के प्राचार्य एस. के. शेष, प्रशिक्षण अधिकारी जी. एस. साव, गजानंद भोई, सहायक वर्ग-3 सनमेत सूर्यवंशी का सहयोग रहा।
अन्य सम्बंधित खबरें