तुमगांव : NH-53 रोड़ पर यात्री बस और पिकअप की भिडंत, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौआझर के पास NH-53 रोड़ पर 21 दिसंबर की सुबह बस और पिकअप की भिडंत हो गयी. भिडंत के बाद बस और पिकअप चालक के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. दोनों ने एक-दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
खुशबू बस के मालिक तिलकराम पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की 21 दिसंबर की सुबह करीब 08:20 बजे कंडेक्टर दुष्यंत निषाद के साथ अपनी बस (CG 06 GP 2019) को ग्राम झलप से महासमुंद सवारी लेकर जा रहा था. तभी करीबन 09:10 बजे ग्राम कौआझर के सामने NH-53 रोड़ पर पिकअप (CG 04 JD 5508) के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक विपरीत दिशा से आकर बस को ठोकर मार दिया. घटना के बाद आरोपी पिकअप के चालक द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किया है. मारपीट करने से होठ, दाहिने हाथ आंख, पीठ, सीना, सिर, दोंनों कान में चोट लगा है.
वहीं पिकअप चालक रामकुमार यादव ने भी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. कौआझर निवासी रामकुमार ने अपनी शिकायत में बताया है की वह 8:30 बजे पिकअप (CG 04 JD 5508) में धान भरकर धान कुटाई कराने के लिये रोशन चंद्राकर के हालर मिल में जा रहा था. NH-53 रोड़ ग्राम कौआझर के सामने मेन रोड़ किनारे अपनी पिकअप को चलाते हुए जाते समय विपरीत दिशा से आ रही खुशबू बस (CG 06 GP 2019) के चालक तिलकराम पटेल द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पिकअप को सामने साईड से ठोकर मार दिया, जिससे पिकअप वाहन का बाडी डेमेज हो गया. बस वाहन का चालक एवं परिचालक द्वारा बस से उतरकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किये.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद 279-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 337-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.