पटेवा : सिगरेट नहीं मिलने पर चायवाले की पिटाई, हाईवे पेट्रेा... - CG Sandesh

पटेवा : सिगरेट नहीं मिलने पर चायवाले की पिटाई, हाईवे पेट्रेालिंग के सामने लगाता था चाय का ठेला.

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप में हाईवे पेट्रेालिंग के सामने चाय का ठेला लगाकर दुकान चलाने वाले को दो लोगों ने मिलकर हाथ मुक्का और ईट से मारपीट कर गाली गलौच की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी गुलशन पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि वह नेशनल हाईवे रोड,  हाईवे पेट्रेालिंग के सामने चाय ठेला का दुकान चलाता है, जिसमें पान गुटखा का बिक्री भी करता है.

गुलशन  ने बताया कि रोज की तरह वह 21 दिसंबर की रात 09:30 बजे अपनी चाय ठेला को बंद कर रहा था उसी समय टुरीडीह का केतन बाघमारे एवं गोलू बाघमारे दोनो अपनी कार में आकर उसे सिगरेट मांगे जिसे सिगरेट खत्म होने की बात कहने पर दोनों प्रार्थी गुलशन के साथ अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का और ईंट से मारपीट किये. और जाते जाते जान से जान से मारने की धमकी देकर एवं जाति सूचक केश में फंसाने की धमकी देकर भाग गए.

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों केतन बाघमारे और गोलू बाघमारे के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें