सरायपाली : 100 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 100 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था.

अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक के निर्देश पर 27 दिसंबर को प्रधान आरक्षक 161 जयंत बारीक एवं आरक्षक 752 योगेंद्र दुबे वारंटी पता तलाश हेतु देहात रवाना हुए थे कि सूचना मिला एक व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर परिवहन करते हुए बैतारी की ओर जा रहा है.

सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ के रवाना होकर जमबलहीन मंदिर के पास झिलमिला सरायपाली पहुँचकर नाकाबंदी किये कुछ देर बाद एक व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर में आते दिखा जिसे रोककर घेराबंदी कर रोका गया पूछताछ करने पर अपना नाम वरुन ओगरे पिता त्रिलोचन ओगरे उम्र 21 साल साकिन भीखापाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जिससे अवैध महुआ शराब रखे जाने को पुछताछ करने पर सफेद रंग के 02 प्लास्टिक बोरी में महुआ शराब होना बताया जिसके कब्जे से 02 सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पॉलीथिन में भरा 50,50 लीटर कुल 100 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर कीमती करीबन ₹80,000 को जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 528/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 161 जयंत बारीक,आरक्षक 752 योगेंद्र दुबे , व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें