महासमुन्द : पानी टंकी गिरने से दबी महिला, दर्दनाक मौत - CG Sandesh

महासमुन्द : पानी टंकी गिरने से दबी महिला, दर्दनाक मौत

महासमुन्द थाना क्षेत्र में हुए हादसे में टंकी में दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 31 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे ग्राम मोंगरा के ‍विजय अग्रवाल के मुर्गा फेक्ट्री के पास पानी टंकी गिरने से लता बाई साहू पति बंशी राम साहू उम्र 37 साल दब गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. महिला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम राजकट्टी की निवासी थी.

घटना की सुचना राजकट्टी निवासी रामखेलावन पिता ईतवारी राम साहू ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें