महासमुन्द : कुआं में गिरने से महिला की मौत
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम लभराकाला में कुआं में गिरने से महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 1 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे ग्राम लभराकाला निवासी देवमती ध्रुव पति गरिबा ध्रुव उम्र 56 साल कुआं में गिर गयी. वह पानी में डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
घटना की सुचना ग्राम लभराकाला निवासी गरिबा ध्रुव ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें