महासमुंद : नव वर्ष की पार्टी के दौरान हुआ विवाद, पत्थर से फोड़ा सिर
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम नांदगांव में नव वर्ष की पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ. दोनों पक्षों में विवाद बढ़ते गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट से एक युवक का सिर फट गया. युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
ग्राम नांदगांव निवासी छगन पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की 1 जनवरी को वह अपने दोस्तो के साथ नव वर्ष की पार्टी मनाने गांव के नदी के पास गया था. वहीं पर उसी के गांव के ही हसदेव धीवर, हेमंत धीवर, शिवचरण पटेल भी गये और हेमंत धीवर बोला की इस जगह से हट जाओ यहाँ हम लोग पार्टी करेंगे. जिसके बाद छगन पटेल ने खाना खाकर जाने की बात कही तो हेमंत धीवर गाली गलौज करने लगा और बोला जल्दी निकलो.
छगन पटेल और उसके साथी खाना खाकर वहां से अपने-अपने घर चले गये। शाम करीब 6 बजे छगन पटेल, झम्मन धीवर, झम्मन साहू और उत्तम धीवर गांव के यादव किराना स्टोर्स गये थे, वहीं पर हेमंत धीवर, हसदेव धीवर एवं शिवचरण पटेल खडे थे. वे छगन को देखकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे. छगन ने मना किया तो हसदेव धीवर आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुये वहीं पास में पड़े पत्थर से छगन के सिर में मारा तथा हेमंत धीवर एवं शिवरचरण पटेल के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं, बीच बचाव करने आये मेरे दोस्त झम्मन साहू को भी मारपीट किये हैं, जिससे झम्मन के गले में चोट आयी है।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.