महासमुन्द : नहर के पुल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी एक बुजुर्ग की पुल के नीचे गिरने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 2 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे दुरेश ध्रुव पिता स्व. किशलाल ध्रुव उम्र 60 साल भलेसर खार नहर के पुल के नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
घटना की सुचना खैराभांठा निवासी घनश्याम ध्रुव ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें