सरायपाली : जुआरियों पर पुलिस ने की रेड कार्यवाही, 5 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : जुआरियों पर पुलिस ने की रेड कार्यवाही, 5 गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 5 जुआरियों को रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है. सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सुचना मिला की ग्राम नुनपानी खेत के पास कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.
सूचना के बाद पुलिस नुनपानी पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति खेत के पास बैठकर रुपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे. जुआरियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया. उनके कब्जे से नगदी रकम 53,500 रूपये, 52 पत्ती ताश, मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त किया गया. आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामणि भोई, आर. मदन सेठ, योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े, ठाकुरेश्वर, भूपेश प्रधान, दिनेश बुडेक, राहुल वर्मा व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -
(1) तुलसी दास अजय पिता स्व.रामदयाल अजय उम्र 45 वर्ष साकिन बालसी थाना सरायपाली
(2) सदानंद सिदार पिता ईश्वर सिदार 35 वर्ष साकिन नुनपानी थाना सरायपाली
(3) अर्जुन भारद्वाज पिता कुमार भारद्वाज उम्र 35 वर्ष साकिन मोहंदा थाना सरायपाली
(4) हरिहर साहू पिता संतलाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन नुनपानी थाना सरायपाली
(5) गजानंद सेठ पिता रत्ना सेठ उम्र 40 वर्ष साकिन खरनियाबहाल थाना सरायपाली जिला महासमुन्द


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें