सरायपाली : युवती को भगा ले जाकर 5 महीनों तक किया शारीरिक शोष... - CG Sandesh

सरायपाली : युवती को भगा ले जाकर 5 महीनों तक किया शारीरिक शोषण, बीमार रहती है कहकर की मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से 20 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. युवती ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी युवक ने 1 अगस्त से 27 दिसंबर 2022 तक उसका शारीरिक शोषण किया. आरोपी ने युवती को पत्नी बनाकर रखूँगा कहकर जबरन भगाकर अपने घर ले गया, जहाँ आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया. शिकायत में बताया गया है की आरोपी ने युवती को तू बीमार रहती हैं कहकर अश्लील गाली-गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी.

युवती ने 6 जनवरी को इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने भीखापाली निवासी आरोपी प्रदीप खटकर (22) के खिलाफ भादवि की धारा 376, 2 (ढ), 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें