सरायपाली : फांसी के फंदे पर झूलती नाबालिग युवती को पहुँचाया अस्पताल, मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपाली में 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया की 7 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम दुलारपाली निवासी रेखा यादव पिता नंदलाल यादव अज्ञात कारण से फांसी के फंदे पर झूल गयी. परिजनों ने फंदे पर झूलती नाबालिग युवती को फंदे से उतारकर सरायपाली के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सुचना सेतलाल यादव ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें