सरायपाली : 3 चोरी की मोटरसायकल के साथ युवक गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 8 जनवरी को 3 चोरी की मोटरसायकल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक चोरी की मोटरसायकल रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था. इसकी सुचना पुलिस को मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया.
पुलिस को सुचना मिली की बस्ती सरायपाली निवासी दुर्गा प्रसाद वैष्णव नाम का व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है. सूचना के बाद बस्ती सरायपाली पहुंचकर दुर्गा प्रसाद वैष्णव पिता पोलस्य दास वैष्णव उम्र 22 वर्ष वार्ड नंबर 14 बस्ती सरायपाली निवासी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गयी. दुर्गा प्रसाद वैष्णव ने अपने पास 03 नग मोटरसाइकिल होना बताया, जिसके संबंध में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया.
आरोपी के कब्जे से 03 नग मोटरसाइकिल हीरो होंडा CD deluxe क्रमांक CG 07 LS 7381 passion pro, हीरो होंडा ब्लैक कलर बिना नंबर तथा HF Deluxe हीरो होंडा लाल कलर बिना नंबर को चोरी की मोटरसाइकिल होने के माकुल संदेह पर पुलिस ने तीनों मोटरसायकलों को जप्त किया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)CRPC 379 IPC का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 01 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई, आरक्षक योगेन्द्र दुबे , राहुल वर्मा समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.