फ्लाइट में फिर बवाल, नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा, 2... - CG Sandesh

फ्लाइट में फिर बवाल, नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। फ्लाइट में पेशाब कांड के बाद अब एक और विवाद सामने आया है। अब इंडिगो की दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में यात्रियों पर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगे हैं। एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से 3 यात्री नशे की हालत में चढ़े थे। जब विमान हवा में था, तब उन्होंने एयर होस्टेस और पायलट के साथ बद्तमीजी की। फ्लाइट करीब 9 बजे रात को पटना में लैंड हुई। आरोपियों को सीआईएसएफ को सौंपा गया, जहां से उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों का नाम रोहित कुमार और नितिन बताया जा रहा है।



हालांकि इंडिगो से जुड़े सोर्स ने फ्लाइट में हंगामे की बात से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक यात्री शराब अपने साथ लेकर जा रहे थे और फ्लाइट में शराब पी भी रहे थे। उन्होंने फ्लाइट में हंगामा नहीं किया। चालक दल के चेतावनी देने पर उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचने के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा और एटीसी को मामले की सूचना दी। बिहार में शराब बैन होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। वारदात में शामिल एक आरोपी भागने में कामयाब रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें