सरायपाली : आर. एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव व स... - CG Sandesh

सरायपाली : आर. एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित

सरायपाली : आर. एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल बगाईजोर (सुमन खेल एवं शिक्षण समिति) द्वारा वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित की गयी. इस समारोह में फुलझर अंचल के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व प्रोफेसर डॉ. चित्त रंजन कर थे. विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद् व पूर्व प्राचार्य आर एस प्रधान थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद्, समाजसेवी चंद्रमणि प्रधान ने की.

रामचंडी महाविद्यालय के डायरेक्टर सुभाष चंद्र साहू, थाना प्रभारी आशीष वासनिक, के. एस प्रधान, निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथिगणों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा अर्चन कर मल्यापर्ण किया गया। संस्था द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर किया।
 
तत्पश्चात छात्राओं ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सुमन खेल व शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन व सम्मान समारोह की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। फुलझर अंचल के तीन प्रतिभाओं डॉ चित रंजन कर, (शिक्षा, साहित्य , कला) चंद्रमणि प्रधान (शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा), युधिष्ठिर भोई (काष्ठ कला) को फुलझर विरासत सम्मान से संस्था के सरंक्षक आर. एस. साहू ने अंग वस्त्र, श्रीफल, मानपत्र, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

फुलझर प्रतिभा सम्मान के चयन समिति द्वारा चयनित सात विधाओं के प्रतिभाओं के नामों की घोषणा की गई, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में मोहगांव (भगतदेवरी) निवासी भोजराज प्रधान, साहित्य के क्षेत्र में खटखटी (बसना) निवासी बद्री प्रसाद पुरोहित, पर्यावरण के क्षेत्र में शंकर्षण पटेल (सरायपाली), कला में अरेकल (बसना) निवासी शिवा मानिकपुरी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. जनक कुमार जेरी (सरायपाली), समाज सेवा के क्षेत्र में फुलझर बल्ड फाउंडेशन सरायपाली, खेल के क्षेत्र में नरेंद्र किशोर कानूनगो (सरायपाली) को वर्ष 2022 23 का फूलझर प्रतिभा सम्मान से प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र, श्रीफल, मानपत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि आर.एस. प्रधान ने अपने संबोधन में कहा की संस्था का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है की आज इस समारोह में विद्वत जनों के साथ-साथ फुलझर अंचल के विलक्षण प्रतिभाओं का समागम हुआ है।
मुख्य अतिथि डॉ. चित्तरंजन कर ने संबोधित करते हुए कहा की फुलझर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की आर. एस. इंग्लिश मिडियम स्कूल ने एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की है, इससे फूलझर क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। सम्मान समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों की मनमोहक नृत्य, गीत, प्रहसन प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में चयन समिति के सदस्य गण रत्नाकर कर , विद्याभूषण सतपथी, खेमराज पटेल, के. आर. चौधरी, डॉ. पी. साहू, डॉ. संध्या भोई, सी. एल. पुहुप, ध्रुव मलिक, तोषराम पटनायक, दिवाकर मांझी, प्रदीप गुप्ता, गिरधारी साहू, नंदकिशोर प्रधान, सतीश साहू, रविशंकर मांझी, जयंत बारीक, आर. एस. इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल के संचालक, पिछड़ा वर्ग विशेष प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र साहू, सुमन खेल एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू प्राचार्य एम. एम. साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
बच्चों ने रंगारंग, मनमोहक प्रस्तुति दी. बच्चों के साथ-साथ पालकगण सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संध्या भोई व प्रेमानंद भोई ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य एम. एम. साहू ने किया । सुमन शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष नम्रता प्रधान, कोषाध्यक्ष सरोज साहू, सचिव शैलेन्द्र साहू, सहसचिव चमेली बारीक, सदस्य गजेन्द्र प्रधान, कार्यक्रम प्रभारी नवीन बाघ एवं भोजराज साहू, व्यवस्थापक विनोद साहू एवं शंकरलाल पिंजारा, सांस्कृतिक प्रभारी योगेन्द्र पटेल एवं कु दीक्षा सतपथी, मंच संचालन में हेमन्त साहू, कु पल्लवी एवं कु. कमला का विशेष योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें