महासमुंद : एसपी ने सीमावर्ती बुन्देली चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस जवानों की सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश
बुन्देली के अंतर्राज्यीय सीमा ग्राम लीलेसर घाट एवं ग्राम नदी चरौदा का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से हुए रूबरू
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धमेन्द्र सिंह (IPS) 12 जनवरी को अंतर्राज्यीय बार्डर एवं जिलें के सरहदी चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। अंतर्राज्यीय बार्डर ग्राम लीलेसर घाट एवं ग्राम नदी चरौदा में तैनात कर्मचारियों से बार्डर का जायजा लेकर संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया। सरहदी राज्यों से आने वाली अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब आदि की तस्कीर की रोकथाम हेतु वाहनों का सघन चेकिंग करने व संदिग्ध गतिविधियों का तत्काल सूचना देने कहा गया है।
तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह बुंदेली चौकी पहुचकर चौकी का निरीक्षण किया और अधिकारी/कर्मचारियों से मुलकात कर उनकी समस्या सुनी व ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
पुलिस अधीक्षक महासमुंद का ग्राम नदीचरौदा क्षेत्र में आने की सूचना पाकर लगभग 50 की संख्या में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्या बताई। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों की समस्यों को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।