वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट , 31 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र
नई दिल्ली : 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि यह बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।
1 फरवरी को बजट पेश करेगी वित्त मंत्री
रिपोर्टस के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा. अमृत काल महोत्सव के बीच आयोजित इस सत्र में जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की उम्मीद जताई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें