तुमगांव : NH-53 रोड़ पर हादसा, ट्रक के चक्के में दबकर युवक की दर्दनाक मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौंआझर के पास NH-53 रोड़ पर लक्ष्मण ढाबा के सामने ट्रक में दबने से पैदल चल रहे एक युवक की मौत हो गयी. मृतक के भाई कौशल यादव ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
मृतक के भाई कौशल ने अपनी शिकायत में बताया है की 15 जनवरी की रात उसका बड़ा भाई सूरज यादव लक्ष्मण ढाबा में खाना खाने आया था, खाना खाने के बाद रात्रि करीबन 10:50 बजे वापस पैदल घर जा रहा था. उसी समय ढाबा के सामने बाय पास से पटेवा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक WB 11 D 7190 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सूरज को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे सूरज ट्रक के चक्का में दब गया. सूरज का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. ट्रक चलक फरार हो गया.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304-A के तहत अपराध कायम किया है.