सरायपाली : घर के सामने से किसान की मोटरसायकल हुई चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : घर के सामने से किसान की मोटरसायकल हुई चोरी

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम किसडी के एक किसान की मोटरसायकल घर के सामने से चोरी हो गयी. चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम किसडी निवासी किसान मिनकेतन प्रधान ने अपनी शिकायत में बताया है की उसने 01 अक्टुबर 2022 को एक पुरानी वाहन हीरो HF 100 क्र. CG 06 GW 3107 को 65000 रुपये में खरीदा था, जिसकी खरीदी बिक्री इकरारनामा निष्पादित कराया था. उसके बाद से उक्त वाहन को स्वामित्व के रूप में स्वंय चला रहा था. नामातंरण हेतु पत्राचार किया गया है. नाम स्थानातंरण नहीं हुआ है.

15 जनवरी को दोपहर करीब 4 बजे वह अपनी वाहन को घर के सामने चाबी लगाकर छोड दिया था और अपने घर के अंदर काम कर रहा था. थोडा देर बाद जब वह घर से बाहर निकलकर देखा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी.

आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर 18 जनवरी को मिनकेतन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. मोटरसायकल की किमती करीबन 55,000 रुपये होगी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें