CJI चंद्रचूड़ ने की घोषणा : हिंदी सहित देश की हर भाषा में उप... - CG Sandesh

CJI चंद्रचूड़ ने की घोषणा : हिंदी सहित देश की हर भाषा में उपलब्ध होंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले

Supreme Court: देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड ने कहा है कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसलों की कॉपी हिंदी सहित देश की हर भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी कोर्ट के फैसलों की जानकारी मिल सके.सीजेआई चंद्रचूड़ ने शनिवार को बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा (बीसीएमजी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की.

देश की हर भाषा में कोर्ट का फैसला

उन्होंने कहा कि देश के अंतिम व्यक्ति को सस्ते में और तेजी से न्याय मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, क्योंकि जब तक हमारे देश का नागरिक जिस भाषा को समझता है उसे उस भाषा में अदालत के फैसलों की जानकारी नहीं मिलेगी, तब तक न्याय व्यवस्था की सार्थकता साबित नहीं होगी. इस दौरान सीजेआई ने न्यायालय की कार्यवाही के सीधे प्रसारण पर जोर दिया. उन्होने कहा कि न्यायालय कागजरहित होकर टेकनोफ्रेंडली हो ये उनका मिशन है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें