महासमुंद : अज्ञात कारणों से 2 ने लगाई फांसी
महासमुंद जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली. पहली घटना तेन्दूकोना थाना क्षेत्र की है. जहाँ एक व्यक्ति ने 20-21 जनवरी की रात अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. पुलिस ने बताया मृतक कुंजबिहारी ध्रुव पिता रामेश्वर उम्र 45 साल ग्राम घोंच का निवासी था.
दूसरी घटना सिघोंड़ा थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया की 7- 8 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने ग्राम रेहटीखोल के खलीयाडोंगरी में फांसी लगा ली थी. पुलिस को सुचना मिलने के बाद पुलिस ने 21 जनवरी को मर्ग कायम किया है. दोनों ही मामलों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें