सरायपाली : कोटवारी जमीन को लेकर तहसीलदार ने पटवारियों को दिए यह निर्देश
सरायपाली तहसीलदार ने वर्ष 1950 के पूर्व मालगुजारों/ प्रोपाराईटर द्वारा दी गई भूमि के संबंध में पटवारियों को निर्देश जारी किया गया है.
पटवारियों को उनके हल्का ग्राम में स्थित कोटवारों को वर्ष 1950 के पूर्व मालगुजारों/प्रोपाईटर द्वारा दी गई भूमि के संबंध में जानकारी दिया गया है, जिसमें ऐसी भूमि जो वर्तमान में भूमि स्वामी मद में दर्ज किया गया है एवं वर्तमान में विक्रय किया जा चुका है, उसे ग्राम नौकर/ सेवा भूमि मद में दर्ज करने के साथ ही कैफियत कॉलम में अहस्तांतरणीय दर्ज करने के निर्देश दिये गए हैं।
साथ ही समस्त पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त निर्देश का पालन कर राजस्व निरीक्षक के माध्यम से तहसील कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें