सरायपाली : युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त... - CG Sandesh

सरायपाली : युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सरायपाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सरायपाली थाना में 23 जनवरी को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 23 जनवरी को उसकी दीदी के साथ नहाकर घर आई थी. दीदी पड़ोस में तिमोथी के घर भेजी. वहां उसके घर के पीछे बाड़ी मे तिमोथी ने जबरदस्ती बेइज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ किया. शिकायत के बाद पुलिस ने अपराधी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 44/23 धारा 354 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया.

आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान थाना प्रभारी आशीष वासनिक को सुचना मिला की आरोपी अपने घर पतेरापाली में घर में छुपा हुआ है. सूचना पाकर थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ के रवाना होकर पतेरापाली आरोपी के घर दबिश दिये. वहां चारों तरफ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया.

पुलिस ने तिमोथी रनबीड़ा पिता मेशक रनबीड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी पतेरापाली डोंगरीप्लाट को कड़ाई से पूछताछ किया. उसने अपराध करना कुबूल किया जिस पर आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया है. संपूर्ण कार्यवाही में एसआई अनिल पालेश्वर आरक्षक शिवशंकर राज व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें